नशा कारोबार पर NCB का बड़ा एक्शन, भारत-म्यांमार ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

नशा कारोबार पर NCB का बड़ा एक्शन, भारत-म्यांमार ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़

नई दिल्लीः नशा कारोबार पर NCB ने बड़ा एक्शन लिया है. भारत-म्यांमार ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. म्यांमार का बड़ा ड्रग किंगपिन चिंटुआंग दिल्ली से गिरफ्तार हुआ है. चिंटुआंग म्यांमार, मिजोरम, मणिपुर, असम, त्रिपुरा कॉरिडोर के जरिए सप्लाई करता था. 

भारत और बांग्लादेश तक मेथामफेटामाइन और हेरोइन की सप्लाई करता था. ड्रग तस्करी नेटवर्क की कीमत करीब 120 करोड़ रुपए. NCB ने ड्रग माफिया से जुड़े बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच तेज की है.