प्रभु, ऐसा किसी के साथ ना हो....! बुधवार को ली थी नई बाइक, शनिवार को हुई चोरी, विद्याधर नगर थाना इलाके की घटना

प्रभु, ऐसा किसी के साथ ना हो....! बुधवार को ली थी नई बाइक, शनिवार को हुई चोरी, विद्याधर नगर थाना इलाके की घटना

जयपुर: प्रभु, ऐसा किसी के साथ ना हो....! एक व्यक्ति ने बुधवार को नई बाइक ली थी. शनिवार को बाइक चोरी हो गई. विद्याधर नगर थाना इलाके बजरंग बली टॉवर के सामने की घटना बताई जा रही है. पहले तो पीड़ित रवि ने अपने स्तर बाइक तलाशने का प्रयास किया. 

नहीं मिलने पर थाने पहुंच बाइक चोरी होने की शिकायत दी. पहले तो पुलिस ने भी कहा कि थोड़ा इंतजार कर लो,यहीं कहीं मिल जाएगी. पीड़ित भी बोल पड़ा,साहब..बुधवार को ही किश्तों पर नई बाइक लेकर आया हूं. पीडि़त का पक्ष सुन तुरंत मामला दर्ज किया गया. जांच अधिकारी ने भी कहा, प्रभु ऐसा किसी के साथ ना हो.

प्रभु, ऐसा किसी के साथ ना हो....!: 
-बुधवार को ली थी नई बाइक...शनिवार को हुई चोरी
-विद्याधर नगर थाना इलाके बजरंग बली टॉवर के सामने की घटना
-पहले तो पीड़ित रवि ने अपने स्तर किया बाइक तलाशने का प्रयास
-नहीं मिलने पर थाने पहुंच दी बाइक चोरी होने की शिकायत
-पहले तो पुलिस ने भी कहा..थोड़ा इंतजार कर लो,मिल जाएगी यहीं कहीं
-पीड़ित भी बोल पड़ा,साहब..बुधवार को ही किश्तों पर लेकर आया हूं नई बाइक
-पीडि़त का पक्ष सुन तुरंत किया गया मामला दर्ज
-जांच अधिकारी ने भी कहा, प्रभु ऐसा किसी के साथ ना हो

आपको बता दें कि विद्याधर नगर थाना इलाके में बजरंग बली टॉवर के सामने बुधवार को खरीदी गई नई बाइक शनिवार को चोरी हो गई. बाइक मालिक ने पहले अपने स्तर पर काफी देर तक बाइक की तलाश की, लेकिन जब बाइक का कोई पता नहीं चला तो वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा.

पीड़ित के अनुसार, उसने बुधवार को ही नई बाइक किश्तों पर खरीदी थी. महज 3 दिन बाद शनिवार को बाइक चोरी हो जाने से वह परेशान हो गया. थाने पहुंचकर उसने पुलिस को पूरी घटना बताई. बताया जा रहा है कि शुरुआत में पुलिसकर्मियों ने बाइक मालिक को कुछ देर इंतजार करने और आसपास बाइक तलाशने की बात कही.

इस पर पीड़ित ने कहा कि “साहब, बुधवार को ही किश्तों पर लेकर आया हूं नई बाइक. ” पीड़ित की बात सुनने के बाद पुलिस ने तुरंत बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बाइक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, जांच अधिकारी ने पीड़ित की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रभु, ऐसा किसी के साथ ना हो. ”