जयपुर: मावठा झील में बोटिंग की नई टिकट दरें घोषित की गई है. पैडल बोट 30 मिनट प्रति व्यक्ति ₹200, बच्चों के लिए ₹100 रुपए है. स्पेशल पैडल बोट 30 मिनट के लिए ₹300 निर्धारित की गई है. इलेक्ट्रिक मोटर बोट प्रति राउंड टिकट ₹400 तय की गई है. लोक संगीत के साथ लग्जरी मोटर बोट ₹800 प्रति व्यक्ति है
शिकारा राइड 30 मिनट के लिए ₹500, स्पेशल शिकारा ₹600, स्पीड बोट प्रति राउंड ₹400 प्रति व्यक्ति तय की गई है. विदेशी पर्यटकों के लिए सभी सेवाओं की दरें लगभग दोगुनी निर्धारित की गई है.