जयपुरः NHAI ने 1 अप्रैल से टोल दरों में वृद्धि की है. एनएच 11, जयपुर-रींगस खंड के टांटियावास टोल प्लाजा की नई दरें जारी हुई है.कार जीप एक तरफ 80 रुपए, 24 घंटे में वापसी पर 120 रुपए, मासिक पास 2610. हल्के वाणिज्यिक वाहन एक तरफ 125 रुपए, 24 घंटे में वापसी पर 190 रुपए, मासिक पास 4220 रुपए. बस या ट्रक 265 रुपए, 24 घंटे में वापसी पर 400 रुपए, मासिक पास 8840 रुपए. अन्य श्रेणियों के वाहनों में भी टोल दरों में वृद्धि की गई है.
एनएच 11A, मनोहरपुर-दौसा खंड के नेकावाला टोल प्लाजा की नई दरें जारी की गई है. कार जीप एक तरफ 60 रुपए, 24 घंटे में वापसी पर 955 रुपए, मासिक पास 2880, हल्के वाणिज्यिक वाहन एक तरफ 100 रुपए, 24 घंटे में वापसी पर 150 रुपए, मासिक पास 3364 रुपए, बस या ट्रक 210 रुपए, 24 घंटे में वापसी पर 315 रुपए, मासिक पास 7045 रुपए.