नितिन नवीन बोले- ग्राम रथ अभियान के माध्यम से आमजन को जानकारी मिलेगी, कृषि सिंचाई के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए

जयपुरः जयपुर से "ग्राम रथ अभियान" की शुरुआत हुई. OTS से ग्राम रथ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में पहला सरकारी कार्यक्रम. राजस्थान की धरती मेरे लिए सौभाग्यशाली. किसानों की आय दोगुनी और समृद्ध करने के लिए भजनलाल सरकार प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी की सोच के अनुसार किसानों के हित में कार्य किए जा रहे है. 

कृषि सिंचाई के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए है. अंत्योदय की कल्पना को पीएम मोदी साकार कर रहे. कृषि पशुपालन विभाग में प्रथम श्रेणी चिकित्सालय 36 से बढ़कर 106 हुए. राजस्थान के विकास के लिए राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम महत्वपूर्ण है. एक समय दिल्ली की सरकार गरीब के लिए 1 रुपए भेजती थी तो 15 पैसा पहुंचता था. आज जनधन खातों के माध्यम से पूरा पैसा उनके खाते में पहुंच रहा है.   

ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाः
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से आमजन को जानकारी मिलेगी. पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता से कार्यक्रम और बेहतर होगा. विकसित भारत-2047 की तर्ज पर राजस्थान में काम हो रहा है. ग्राम कार्यक्रम को लेकर मेरी शुभकामनाएं. नितिन नवीन व सीएम भजनलाल शर्मा ने ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.