कल हो सकता नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान ! भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल के संकेत

कल हो सकता नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान ! भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल के संकेत

नई दिल्ली : कल नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो सकता है. भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल के संकेत है. ​नई टीम में युवा और अनुभव का संगम दिखेगा. युवा ऊर्जा के साथ पुराने संगठनकर्ताओं को तवज्जो मिलेगी. ​

संगठन में नई लीडरशिप तैयार करने पर फोकस रहेगा. कई युवा चेहरों को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिल सकती है. ​सुनील बंसल और विनोद तावड़े जैसे अनुभवी रणनीतिकारों को बड़ी भूमिका मिल सकती है. ​

सतीश पूनियां, सीपी जोशी और अलका गुर्जर के नामों की भी चर्चा है. ​रवनीत सिंह बिट्टू को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. सीमावर्ती राज्य में विस्तार की रणनीति है. ​महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर विशेष जोर, संगठन में नई महिला लीडरशिप भी दिखेगी. ​

सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला दिखेगा. OBC और सभी सामाजिक वर्गों को साधने की मजबूत कवायद है. यूपी, राजस्थान, पंजाब से लेकर दक्षिण भारत तक के चेहरों को तरजीह दी जाएगी. ​मिशन 2027 की तैयारी आगामी विधानसभा चुनावों के समीकरणों को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार हो रही है.