नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया.
नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. उनके साथ कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे. इस दौरान नितिन नवीन , जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उन्होंने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
नामांकन दाखिल करने के बाद नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे राज्य और देश के विकास से जुड़े मुद्दों को राज्यसभा में मजबूती से उठाएंगे. राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया जारी है और आने वाले दिनों में चुनावी समीकरण और स्पष्ट होने की उम्मीद है.
आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट किया. नीतीश कुमार ने स्वयं राज्यसभा जाने का ऐलान किया. राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन है. विकसित बिहार का संकल्प जारी रहेगा. संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा थी.