नीतीश कुमार ने स्वयं राज्यसभा जाने का किया ऐलान, कहा-जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन

नीतीश कुमार ने स्वयं राज्यसभा जाने का किया ऐलान, कहा-जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट किया. नीतीश कुमार ने स्वयं राज्यसभा जाने का ऐलान किया. राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. 
जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन है. विकसित बिहार का संकल्प जारी रहेगा. संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा थी.

आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में नया मोड़ देखने को मिल सकता है. नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है. आज 11.30 बजे नामांकन करेंगे. जानकारी के मुताबिक पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रमुख नेताओं को मौजूद रहने को कहा गया है. बिहार में नए सिरे से सरकार गठन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. 

इसी क्रम में भाजपा की ओर से भी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नॉमिनेशन करेंगे. शिवेश कुमार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के बाद नीतीश और NDA के अन्य नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक हो सकती है.