नई दिल्ली: ब्रिटेन में वोट देने की न्यूनतम उम्र को घटाकर 16 साल कर दिया गया है. पहले ये सीमा 18 साल थी. यह बदलाव 1969 के बाद पहली बार हुआ है, जब मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 साल की गई थी.
इस नई व्यवस्था से लगभग 95 लाख युवाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा.
सिर्फ उम्र के नियम ही नहीं, ब्रिटेन सरकार ने राजनीतिक पार्टियों के लिए चंदे को लेकर भी सख्त नियम लागू किए हैं. अब कोई भी राजनीतिक पार्टी विदेश से 500 पाउंड से अधिक का चंदा नहीं ले सकेगी.
ब्रिटेन में वोट देने की न्यूनतम उम्र हुई 16 साल:
-न्यूनतम उम्र अब 18 से घटकर 16 साल हुई
-ब्रिटेन में मतदान की उम्र में आखिरी बार बदलाव 1969 में हुआ था
-उस वक्त 21 से घटाकर 18 साल की गई थी वोट देने की उम्र
-इस बदलाव से ब्रिटेन में 95 लाख युवाओं को होगा फायदा
-राजनीतिक पार्टियों के लिए भी ब्रिटेन सरकार ने बनाए नियम
-अब कोई भी राजनीतिक पार्टी विदेश से 500 पाउंड से ज्यादा नहीं ले सकती चंदा