जयपुर: भजनलाल सरकार ने यमुना जल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के लिए पांच नए कार्यालय खोलने और 44 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी है. बड़ी बात यह है कि किसी प्रोजेक्ट का MOA होने के सप्ताह भर के भीतर ही नए कार्यालय खोलने और नए पदों का सृजन का काम पहली बार किया जा रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार यमुना जल प्रोजेक्ट को लेकर कितनी गंभीर है.
शेखावाटी की तीन दशक पुरानी मांग को पूरा करने के लिए सरकार धरातल पर काम करने में जुट गई. परियोजना से जुड़े कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन, आगामी घटकों के लिए प्लानिंग, तकमीना, भूमि अवाप्ति, वन/यमुना नदी भूमि प्रत्यावर्तन आदि कार्य समय पर करने के लिए पांच नए कार्यालय खोले जा रहे हैं.
शेखावाटी को पेयजल उपलब्ध कराने की तरफ तेजी से बढ़ रहे कदम
-भजनलाल सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर गंभीरता
-यमुना जल परियोजना के लिए खोले जाएंगे पांच नए कार्यालय
-यमुना जल प्रकोष्ठ के अधीन पांच नए कार्यालय खोलने पर सहमति
-पांचों कार्यालयों में कुल 44 नए पद सृजित करने को मंजूरी
-परियोजना से जुड़े कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन, आगामी घटकों के लिए प्लानिंग, तकमीना, भूमि अवाप्ति, वन/यमुना नदी भूमि प्रत्यावर्तन आदि कार्य तेजी से होंगे
-अतिरिक्त मुख्य अभियंता यमुना जल संभाग सीकर कार्यालय में 11 पद होंगे नवसृजित
-अधीक्षण अभियंता यमुना जल वृत्त सीकर कार्यालय में 9 पद होंगे नवसृजित
-अधिशासी अभियंता यमुना जल खंड प्रथम सीकर कार्यालय में 8 पद होंगे नवसृजित
-अधिशासी अभियंता यमुना जल खंड द्वितीय कुरुक्षेत्र हरियाणा में 8 पद होंगे नवसृजित
-अधिशासी अभियंता यमुना जल यांत्रिक खंड कुरुक्षेत्र हरियाणा में 8 पद होंगे नवसृजित
-इंजीनियरिंग और प्रशासनिक दोनों श्रेणी के पद स्वीकृत
यमुना जल प्रोजेक्ट का MOA होने के तुरंत बाद जल संसाधन विभाग आगे की व्यवस्थाओं के लिए जुट गया है. हरियाणा की टीम के साथ मॉनिटरिंग करने के लिए पांच कार्यालय खोले जा रहे हैं. नए कार्यालय सीकर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थापित होंगे, जहां इंजीनियरिंग और प्रशासनिक दोनों श्रेणी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सीकर में अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता कार्यालय खोले जा रहे हैं. इनके लिए 28 पद स्वीकृत किए गए हैं. इनमें अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लेखाकार के पद शामिल हैं. प्रत्येक कार्यालय के लिए एक-एक संविदा होमगार्ड भी स्वीकृत किया गया है. वहीं, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में यमुना जल खंड-द्वितीय और यमुना जल यांत्रिक खंड के कार्यालय खोले जाएंगे. इन दोनों कार्यालयों के लिए 16 पद सृजित किए गए हैं. यहां भी प्रत्येक कार्यालय के लिए एक-एक संविदा होमगार्ड की स्वीकृति दी गई है.
किस कार्यालय में कितने पद और कितने कर्मचारी
अतिरिक्त मुख्य अभियंता, यमुना जल संभाग, सीकर
सहायक अभिंयता (सिविल) के दो पद
वरिष्ठ सहायक का एक पद
कनिष्ठ सहायक के दो पद
निजी सहायक ग्रेड-प्रथम का एक पद
वरिष्ठ लेखाधिकारी का एक पद
सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय का एक पद
तहसीलदार का एक पद
पटवारी का एक पद
कनिष्ठ विधि अधिकारी का एक पद
दो होमगार्ड (संविदा सेवाएं)
अधीक्षण अभियंता, यमुना जल वृत्त, सीकर
अधीक्षण अभियंता (सिविल) का एक पद
अधिशासी अभियंता (सिविल) का एक पद
सहायक अभियंता (सिविल) का एक पद
वरिष्ठ सहायक का एक पद
कनिष्ठ सहायक के दो पद
निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय का एक पद
लेखाधिकारी का एक पद
कनिष्ठ लेखाकार का एक पद
दो होमगार्ड (संविदा सेवाएं)
अधिशासी अभियंता, यमुना जल खंड-प्रथम, सीकर
अधिशासी अभियंता (सिविल) का एक पद
सहायक अभियंता (सिविल) का एक पद
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के दो पद
वरिष्ठ सहायक का एक पद
कनिष्ठ सहायक के दो पद
कनिष्ठ लेखाकार का एक पद
दो होमगार्ड (संविदा सेवाएं)
अधिशाषी अभियंता, यमुना जल खंड-द्वितीय कुरुक्षेत्र, हरियाणा
अधिशासी अभियंता (सिविल) का एक पद
सहायक अभियंता (सिविल) का एक पद
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के दो पद
वरिष्ठ सहायक का एक पद
कनिष्ठ सहायक के दो पद
कनिष्ठ लेखाकार का एक पद
दो होमगार्ड (संविदा सेवाएं)
अधिशाषी अभियंता, यमुना जल यांत्रिक खंड कुरुक्षेत्र, हरियाणा
अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) का एक पद
सहायक अभियंता (यांत्रिक) का एक पद
सहायक अभियंता (विद्युत) का एक पद
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) के दो पद
वरिष्ठ सहायक का एक पद
कनिष्ठ सहायक के दो पद
कनिष्ठ लेखाकार का एक पद
दो होमगार्ड (संविदा सेवाएं)
बतादें कि डेढ़ माह के भीतर यमुना जल परियोजना की डीपीआर को मंजूरी मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में केंद्रीय जल आयोग डीपीआर की जांच कर रहा है. डीपीआर की मंजूरी के बाद टैंडर होंगे और इसी साल के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद भी है..उधर, सरकार ने निर्देश दिए हैं कि नवसृजित पदों को संबंधित विभाग की कैडर स्ट्रेंथ में शामिल किया जाए. जिन पदों का कैडर नियंत्रण जल संसाधन विभाग के पास है, उनके सृजन की सूचना संबंधित कैडर नियंत्रक विभाग को भी भेजी जाएगी.