जयपुरः पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. नामांकन के लिए अब केवल 1दिन शेष रह गया है. 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होगा. जिला परिषद और प्रथम चरण के पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रक्रिया होगी. 21 वर्ष आयु पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही नामांकन कर सकेंगे.
अहम बात ये है कि जिला परिषद या पंचायत समिति की मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है. राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय दल के प्रत्याशी को एक, निर्दलीय को 5 प्रस्तावक जरूरी है. वहीं सामान्य वर्ग के लिए 500, आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए 250 रुपए जमानत राशि होगी.
20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना होगीः
इसके बाद 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा,15 अक्टूबर को नाम वापसी होगी. 22 अक्टूबर को मतदान होगा और 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी. इसके साथ ही तस्वीर साफ हो जाएगी. कि किसकी जीत और किसकी हार होगी.