दिल्ली में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, राहुल गांधी को लिया गया हिरासत में

दिल्ली में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, राहुल गांधी को लिया गया हिरासत में

नई दिल्ली : दिल्ली में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन जारी है. जंतर-मंतर पर विपक्षी सांसद जाने की कोशिश कर रहे हैं. सांसद पैदल ही जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे हैं. जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया है. कई कांग्रेसी नेताओं को भी  पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बुलावे पर INDIA ब्लॉक के सांसद दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में जुटे थे. रेस्टोरेंट जंतर-मंतर से करीब 100 मीटर दूर है, इसलिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है. वहां BNSS की धारा 163 लागू है.