45 किलो से अधिक अफीम डोडा चूरा जब्त, घेराबंदी कर कार को रोका... आरोपी गिरफ्तार

45 किलो से अधिक अफीम डोडा चूरा जब्त, घेराबंदी कर कार को रोका... आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ः पारसोली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 45 किलो से अधिक अफीम डोडा चूरा जब्त किया है. राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी गई. कार चालक ने पुलिस नाकाबंदी से बचकर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और चालक को दबोचा. कार की डिक्की से दो कट्टों में भरा अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया है. 

जब्त डोडा चूरा का कुल वजन 45.210 किलोग्राम बताया गया है. आरोपी अजमेर जिले के केकड़ी थाना क्षेत्र का निवासी निकला. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है.