अमेरिका-ईरान सीजफायर में पोस्टमैन बने पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, ईरान के 10 पॉइंट एजेंडे में से कई शर्तों को बदल कर अमेरिका को सौंपा

अमेरिका-ईरान सीजफायर में पोस्टमैन बने पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, ईरान के 10 पॉइंट एजेंडे में से कई शर्तों को बदल कर अमेरिका को सौंपा

नई दिल्लीः अमेरिका-ईरान सीजफायर में पोस्टमैन बने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी है. पाक पीएम शहबाज शरीफ को गलत सूचना भेजने को लेकर मुश्किलें में है. ईरान के 10 पॉइंट एजेंडे में से कई शर्तों को बदल कर अमेरिका को सौंपा है. ईरान ने सीजफायर में लेबनान पर हमले रोकने की शर्त लगाई थी. लेकिन शहबाज ने बदल कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को गलत सूचना भेजी. 

ट्रंप को भेजे 10 पॉइंट के एजेंडे में लेबनान पर हमले रोकने का जिक्र नहीं था. आज अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान जाने से पूर्व कहा कि ईरान को सही ढंग से समझाया नहीं, जिससे गफलत हुई. अब ट्रम्प और ईरान दोनों पाकिस्तान की इस हरकत पर नाराजगी जताई.