नई दिल्लीः हैंडशेक विवाद को लेकर पाक में हलचल तेज हो गई है. PCB क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर को सस्पेंड किया गया है. एशिया कप में हार के बाद कार्रवाई की गई. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने निलंबित किया है. विवाद में कार्रवाई ना करने पर निलंबन किया है.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में ज्यादा चर्चा में रहा मैच को लेकर नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी. जिसे मैदान पर देख हर कोई फैंस चौंक गया. दरअसल मुकाबले में जीत के बाद टीम ने पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी और स्टॉफ से हाथ नहीं मिलाया और सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए.
वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर ही भारतीय टीम के आने का इंतजार करते रहे. जबकि इससे पहले भी टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान से कोई बातचीत या हाथ नहीं मिलाया. यहां तक की दोनों खिलाड़ियों के बीच शीट भी नहीं बदली गई.