जयपुरः प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की घोषणा हो गई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 41 जिला परिषदों में 4 जिला परिषद के चुनाव 22 दिसंबर बाद. जयपुर जिले के चुनाव 4 चरण में होंगे.
पहले चरण में जैसलमेर, फलौदी के चुनाव एक साथ होंगे. 2 करोड़ 8 लाख पुरुष मतदाता है. कुल 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता है. वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत चुनाव होंगे. पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव होंगे.
41 जिला परिषदों, 1403 वार्ड. 457 पंचायत समिति इनमें 8245 वार्ड है. 14403 ग्राम पंचायत के आम चुनावों की घोषणा की गई है. चार जिलों के पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनाव दिसंबर में होंगे.