जयपुर: पुरोहित जी का कटला में भीषण आग से हड़कंप मच गया. कटला स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स में आज सुबह भीषण आग लगी. सुबह करीब 7 बजे कपड़ों की दुकान के बाहर कार्टन में आग लगी. देखते ही देखते आग की चपेट में 20 से ज्यादा दुकानें आई. कपड़े, प्लास्टिक और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें आग की चपेट में आईं.
सुभाष चौक से चांदपोल तक आग का धुआं दिखाई दिया. धुआं उठता देख माणक चौक थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. संकरी जगह और ज्वलनशील सामान के कारण आग बुझाने में मशक्कत करनी पड रही है. मौके पर 25 से 30 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई.
आपको बता दें कि बड़ी चौपड़ पर पुरोहित जी के कटले में आग लग गई. आग की लपटें और धुंए का गुबार काफी दूर तक नजर आ रही है. पुरोहित जी का कटला की दुकानें एक दूसरे से इंटरकनेक्ट हैं.
दुकानों के शटर बंद होने से धुआं भरा हुआ है. इससे दमकलकर्मियों को खासी परेशानी हो रही है. आधा दर्जन दमकलें आग बुझाने में जुटी हुई है. स्थानीय पुलिस और अधिकारी भी राहत कार्यों में जुटे है.