जयपुरः राजधानी के एसएल मार्ग व जय जवान मार्ग पर सड़क पर पार्किंग नहीं हो,इसके लिए जेडीए की ओर से भूखंडों के सेटबैक में पार्किंग के लिए निशान लगाए जा रहे हैं. इससे स्थानीय लोगों में खलबली मची हुई. लेकिन पार्किंग और यातायात जाम की समस्या को जो असली जड़ है, उस पर जेडीए की ओर से प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि किसी रसूख के दबाव में या फिर भ्रष्ट सिस्टम के चलते समस्या की असली जड़ को अनदेखा किया जा रहा है.
जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से इन दिनों एसएल मार्ग और जय जवान मार्ग पर पार्किंग की समस्या को लेकर फोकस किया जा रहा है. सड़क पर पार्किंग के कारण यातायात जाम की स्थिति को जेडीए गंभीरता से ले रहा है. भूखंड के परिसर में ही पार्किंग हो इसके लिए सेटबैक के अनुसार जेडीए की ओर से काले निशान लगाए गए हैं. इससे स्थानीय लोगों में खलबली मची हुई है. जेडीए अधिकारियों ने इन लोगों से समझाइश भी की है. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग व यातायात जाम की समस्या की असली जड़ इन दोनों मार्गों पर आवासीय भूखंडों पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियां हैं.
-इन दोनों मार्गों पर कई आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं
-इनमें से अधिकतर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जीरो सेट बैक पर निर्माण किया गया है
-इसके चलते सारी पार्किंग सड़क पर हो रही है, सड़क पर वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है
-सबसे पहले जय जवान मार्ग की बात करें तो इसका एक तरफ का तो पूरा हिस्सा जेएलएन मार्ग की 200 फीट में शामिल है
-इस दो सौ फीट पट्टी में भूमि चाहे सरकारी हो निजी,भूमि पर किसी तरह का निर्माण बिना जेडीए की स्वीकृति के संभव नहीं हैं
-लेकिन जय जवान मार्ग पर इस तरफ के कई भूखंडों पर ना केवल जेडीए की बिना स्वीकृति निर्माण किए गए
-बल्कि निर्माण करने के बाद बेरोकटोक,मनमजी से धड़ल्ले से खुलेआम रेस्टोरेंट,होटल व ढाबे आदि व्यावसायिक गतिविधियां की जा रही है
(उपरोक्त ग्राफिक्स के साथ विण्डो में विजुअल-2 स्लग से डाली फीड के विजुअल चलाएं)
-जबकि जेएलएन मार्ग पर जेनपेक्ट के आगे फोर्टिस हॉस्पटिल की तरफ और फोर्टिस हॉस्पिटल के आगे 200 फीट पट्टी में चल रहे रेस्टोरेंट,
-ढाबे व अन्य व्यावसायकि गतिविधियों को जेडीए पहले नोटिस दे चुका है
(उपरोक्त ग्राफिक्स के साथ विण्डो में विजुअल-1 स्लग से डाली फीड के विजुअल चलाएं)
-तो फिर जय जवान मार्ग पर चल रही इन अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ आखिर क्यों प्रभावी कार्यवाही नहीं की जाती
(उपरोक्त ग्राफिक्स के साथ विण्डो में विजुअल-2 स्लग से डाली फीड के विजुअल चलाएं)
-हालांकि जेडीए की ओर से जय जवान मार्ग और एसएल मार्ग पर कुछ अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ पहले नोटिस दिए गए थे
-लेकिन प्रभावी कार्यवाही के अभाव में अब भी कई व्यावसायिक गतिविधयां बेरोकटोक चल रही हैं
-स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या परिसर में ही पार्किंग कराने की आड़ में कहीं इन अवैध गतिविधियों के अघोषित छूट देने की कवायद तो नहीं हैं
-लोगों का मानना है कि जेडीए को प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवासीय भूखंडों पर चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कर देना चाहिए
-ऐसा हुआ तो एसएल मार्ग और जय जवान मार्ग पर पार्किंग व यातायात जाम की गहराती समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी