जयपुरः PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस सरकार के 5% काम भी नहीं किए. चुनाव टालने से करीब 1900 करोड़ की TFC-SFC राशि लैप्स होने का आरोप है. ट्रांसफर में भ्रष्टाचार के आरोप, पैसे लेकर तबादले किए जा रहे है.
शिक्षा विभाग में ट्रांसफर को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अलग-अलग काउंटर खुले हुए. ट्रिपल इंजन सरकार' के दावे पर डोटासरा का तंज कसते हुए कहा कि तीसरा इंजन कौन है? पंचायत चुनाव की लॉटरी स्थगित करने और आरक्षण प्रक्रिया पर भी सरकार को घेरा.