जयपुर : राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. जिसके चलते सरकार की प्रति लीटर कमाई भी तेजी से बढ़ी है. 54 दिनों में राज्य का वैट और रोड सेस राजस्व 39.51 से 42.42 रुपए पहुंच गया है. पेट्रोल पर वैट 23.22 से बढ़कर 25.01 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है.
डीजल पर वैट 13.04 से बढ़कर 14.16 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है. अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच जनता पर टैक्स बोझ और महंगाई का दबाव बढ़ा है. डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट, खेती और निर्माण लागत में नया उछाल संभव है. राजस्थान पहले ही देश के सबसे महंगे ईंधन वाले राज्यों में शामिल है.
पेट्रोल पंप डीलर्स भी सीमित बिक्री और आपूर्ति संकट से नाराज है. महंगे ईंधन का असर अब सब्जी, किराना और पर्यटन क्षेत्र तक पहुंचने लगा है. राजस्व बढ़ने से सरकार को फायदा हो रहा है, लेकिन जनता की जेब पर गहराती मार है. वैट कम करने की मांग के बीच ईंधन नीति पर नया राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है.