बढ़ गई पेट्रोल और डीजल की कीमत, प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी, जानिए नए दाम

बढ़ गई पेट्रोल और डीजल की कीमत, प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी, जानिए नए दाम

नई दिल्ली/ जयपुर: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया. पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपए की बढ़त हुई. डीजल की कीमतें 3.11 रुपए प्रति लीटर बढ़ी. सुबह 6 बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. साथ ही रुपए की कमजोरी के कारण भी कीमतों में इजाफा हुआ है. पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में भी किल्लत है. ऐसे में पिछले कुछ दिनों में कीमतों में इजाफा का अंदेशा लगाया जा रहा था. 

आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट युद्ध की आग का असर अब राजस्थान के पेट्रोल पंपों तक पहुंचा. 15 मार्च 2024 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल की दरों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. पेट्रोल के दाम 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ.

प्रदेश में पेट्रोल 104.31 रुपए से बढ़कर 107.45 रुपए प्रति लीटर पहुंचा. डीजल के दाम 90.83 रुपए से बढ़कर 93.94 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए. वैश्विक कच्चे तेल संकट और आपूर्ति दबाव को बढ़ोतरी की बड़ी वजह माना गया.

दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत अब 99.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. आपको बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है.