नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भारत में तेल की कमी नहीं हैं. सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. LPG हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है. लेकिन इसके बावजूद भी हमारे 25,000 वितरकों में से किसी के भी यहां स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.
भारत के सभी नागरिकों से अपील है कि वह अफ़वाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ज्यादा खरीदारी करने से बचें. घरेलू परिवारों को बिना किसी रुकावट के सप्लाई सुनिश्चित की गई है. इसी तरह, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को भी LPG की सप्लाई दी जा रही है. आज की तारीख तक, LPG का घरेलू उत्पादन 30% बढ़ गया है. 5 मार्च की तुलना में, हमारी रिफाइनरियां अभी 30% ज़्यादा LPG बना रही हैं.
उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन विकल्पों को सक्रिय करने के लिए, कोल इंडिया ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छोटे, मध्यम और अन्य उपभोक्ताओं को कोयला उपलब्ध हो सके. राज्यों को कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सभी नागरिकों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और घबराहट में बुकिंग करने से बचें.