SI भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अगस्त से, लिखित परीक्षा पास कर चुके 20 हजार 798 अभ्यर्थी होंगे शामिल

SI भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अगस्त से, लिखित परीक्षा पास कर चुके 20 हजार 798 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जयपुर: SI भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अगस्त से होगी. लिखित परीक्षा पास कर चुके 20 हजार 798 अभ्यर्थी शामिल होंगे. 1076 SI पदों के लिए PET में हर सेकंड और हर अंक मेरिट तय करेगा. 14 सेकंड में 100 मीटर दौड़े तो 40 नंबर,2 सेकंड ज्यादा तो 25 नंबर कम है.

महिला अभ्यर्थियों को 17 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 40 अंक है. 18 सेकंड में 25 अंक और 19 सेकंड में 15 अंक मिलेंगे. निर्धारित समय से अधिक लगने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित होगा. दौड़ के अलावा पुरुष अभ्यर्थियों की लॉन्ग जंप और चिन-अप, जबकि महिला अभ्यर्थियों की लॉन्ग जंप और गोला फेंक परीक्षा भी होगी. 

दौड़ में हर अभ्यर्थी के पैर में इलेक्ट्रॉनिक चिप बांधी जाएगी. फिनिश लाइन पार करते ही चिप कंप्यूटर सिस्टम से समय रिकॉर्ड करेगी. भर्ती बोर्ड के अनुसार 3 से 13 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे जयपुर,कोटा,  जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर रेंज मुख्यालयों पर PET होगी. जयपुर के अभ्यर्थियों की परीक्षा RPA और चित्रकूट स्टेडियम में होगी.

SI भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अगस्त से: 
-लिखित परीक्षा पास कर चुके 20 हजार 798 अभ्यर्थी होंगे शामिल 
-1076 SI पदों के लिए PET में हर सेकंड और हर अंक तय करेगा मेरिट
-14 सेकंड में 100 मीटर दौड़े तो 40 नंबर,2 सेकंड ज्यादा तो 25 नंबर कम
-महिला अभ्यर्थियों को 17 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 40 अंक 
-18 सेकंड में 25 अंक और 19 सेकंड में 15 अंक मिलेंगे
-निर्धारित समय से अधिक लगने पर अभ्यर्थी होगा अयोग्य घोषित 
-दौड़ के अलावा पुरुष अभ्यर्थियों की लॉन्ग जंप और चिन-अप,
-जबकि महिला अभ्यर्थियों की लॉन्ग जंप और गोला फेंक परीक्षा भी होगी
-दौड़ में हर अभ्यर्थी के पैर में बांधी जाएगी इलेक्ट्रॉनिक चिप 
-फिनिश लाइन पार करते ही चिप कंप्यूटर सिस्टम से समय करेगी रिकॉर्ड
-भर्ती बोर्ड के अनुसार 3 से 13 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे जयपुर,कोटा, 
-जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर रेंज मुख्यालयों पर होगी PET 
-जयपुर के अभ्यर्थियों की परीक्षा RPA और चित्रकूट स्टेडियम में होगी