नई दिल्ली : पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू हो गई है. बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रियों के लिए पत्र लिखा.
लोगों से 5 संकल्प लेने को कहा. स्वच्छता नियमों का पालन करने, सुरक्षा संबंधी निर्देशों की पालना, वोकल फॉर लोकल' की भावना से स्थानीय उत्पादों को खरीदने, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर पौधा भेंट करने, विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की. 28 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी.
बता दें कि प्रशासन की तरफ से यात्रियों के लिए लंगरों में निःशुल्क भोजन, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम है. यात्रियों ने व्यवस्था पर प्रशासन की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना की. पूरे ट्रांजिट कैंप में CCTV निगरानी, सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम हैं. यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह है.