पीपाड़ः पीपाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. लग्जरी कार से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया. जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. 136.640 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त जब्त किया. नाकाबंदी के दौरान भाग रही लग्जरी एस-क्रॉस कार का पीछा कर पकड़ा.
तस्कर बबूल की झाड़ियों का फायदा उठाकर कार छोड़ भागे, इसके बाद से ही तलाश जारी है. गाड़ी से 4 फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की गई है. पुलिस को चकमा देने के लिए लाल पट्टी लगा रखी थी. थाना प्रभारी अमीलाल और टीम को बड़ी सफलता मिली है. एसपी नारायण टोगस ने इनाम की घोषणा की. कापरडा थानाधिकारी सुनिता मामले की जांच कर रही है.