VIDEO: PKC-ERCP को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: संशोधित PKC-ERCP परियोजना के पहले चरण के कार्यों में तेजी आई है. फेज वन-बी के तहत भूमि अवाप्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी हुए हैं. साथ ही  छूटे हुए खसरों और अलाइनमेंट बदलाव के चलते भूमि अवाप्ति का नोटिस भी जारी किया गया. किस तहसील में कितने गांव शामिल किए गए और कितनी भूमि की होनी है अवाप्ति.

भजनलाल सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट संशोधित PKC-ERCP में गलवा पंप हाउस और गलवा से बीसलपुर फीडर तक भूमि अवाप्ति के निर्देश जारी हुए हैं. भूमि अवाप्ति अधिकारी नैनवा और भूमि अवाप्ति अधिकारी बीसलपुर परियोजना देवली को तय भूमि की अवाप्ति के निर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत RD 0 से  9.6 किमी. और RD 40.6 से 70.8 किमी. तक भूमि अवाप्ति होगी. अवाप्ति के दौरान 5 तहसीलों के 28 गांवों में 423.7009 हेक्टेयर भूमि अवाप्त होनी है. माना जा रहा है कि अवाप्ति की कार्रवाई जल्द शुरू हो जाएगी.

गलवा पंप हाउस और गलवा से बीसलपुर फीडर तक भूमि अवाप्ति
-भूमि अवाप्ति अधिकारी को तय भूमि की अवाप्ति के निर्देश जारी 
-RD 0 से  9.6 किमी. और RD 40.6 से 70.8 किमी. तक भूमि अवाप्ति
-5 तहसीलों के 28 गांवों में होगी करीब 423.7009 हेक्टेयर भूमि अवाप्त
-नैनवा तहसील के खासपुरिया और गंभीरा गांव की 27.9736 हेक्टेयर भूमि शामिल
-उनियारा तहसील के पलाई गांव की 56.8593 हेक्टेयर भूमि शामिल
-नगरफोर्ट तहसील के देवरी, बोसरिया, भास्करवाड़ी, रामपुरा, लक्ष्मीपुरा की 90.6057 हेक्टेयर शामिल
-देवली तहसील के 16 गांवों की कुल 189.0140 हेक्टेयर भूमि शामिल 
-दूनी तहसील के 4 गांवों की कुल 59.2483 हेक्टेयर भूमि शामिल
-कुल हेक्टेयर भूमि में 0.7586 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल
-274. 6816 निजी भूमि और ERCP की 117.0726 हेक्टेयर भूमि शामिल

परियोजना के लिए अवाप्त होने वाली कुल भूमि में सरकारी और निजी भूमि के अलावा सिंचाई विभाग और ERCP की जमीन भी शामिल की गई है. गलवा पंप हाउस और गलवा से बीसलपुर फीडर तक 274. 6816 हेक्टेयर निजी भूमि अवाप्त होनी है. नहरी, बारानी, चरागाह, गैर मुमकिन नहर, गैर मुमकिन चारागाह सहित अन्य किस्मों की भूमि अवाप्त होगी.

संशोधित PKC-ERCP से जुड़ी बड़ी खबर 
 -छूटे हुए खसरों और अलाइनमेंट बदलाव के चलते होगी भूमि अवाप्ति
- मेज पंप हाउस, मेज से गलवा बांध तक फीडर निर्माण,  गलवा पंप हाउस,
- गलवा बांध से बीसलपुर बांध तक फीडर निर्माण और
- गलवा से ईसरदा बांध तक फीडर निर्माण के लिए होगी भूमि अवाप्ति  
-नैनवा, दूनी, देवली तहसील में होगी भूमि अवाप्ति 
-गंभीरा, चांदसिंहपुरा, दूनी, बालापुरा, नवारिया, देवरी, उदयपुरिया, 
-कमलिया, जरखोदा, बटावती सहित कई गांवों में होगी भूमि अवाप्ति
-बूंदी और टोंक जिले में करीब 90 हेक्टेयर जमीन की होनी अवाप्ति
-हितधारक 60 दिन के भीतर दर्ज करवा सकते हैं लिखित आपत्ति 
-हितधारक भूमि अवाप्ति अधिकारी लाखेरी, नैनवा और 
-भूमि अवाप्ति अधिकारी बीसलपुर परियोजना के दर्ज करवा सकते आपत्ति

संशोधित PKC-ERCP प्रोजेक्ट में क्षेत्र की डिमांड के आधार पर की संशोधन भी किए गए हैं. इसके चलते अलाइनमेंट में भी बदलाव किया गया और कुछ स्थानों पर छूटी भूमि को अवाप्त किया जा रहा है. देखने वाली बात यह रहेगी कि अवाप्ति शुरू होने के बाद कितनी जल्दी काम शुरू किया जाता है.