17 सितंबर को पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, 2 अक्टूबर तक बीजेपी मनाएगी 'सेवा पखवाड़ा'

17 सितंबर को पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, 2 अक्टूबर तक बीजेपी मनाएगी 'सेवा पखवाड़ा'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को 76वां जन्मदिन हैं. जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक बीजेपी 'सेवा पखवाड़ा' मनाएगी. आज की बैठक में सेवा पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा होगी. बीजेपी देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ की तैयारी कर रही है. 15 दिनों तक देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. 

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी. अभियान के लिए हर राज्य में 7 सदस्यीय टीम का गठन किया. टीम में एक मंत्री, एक संगठन महामंत्री और 5 नेता शामिल होंगे. स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे. ‘नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष’ थीम पर डिजिटल और फोटो प्रदर्शनियां लगेंगी. 

सुशासन, विकास और अंत्योदय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन होंगे. युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम होंगे. जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विशेष शिविर लगाए जाएंगे. शाम को सभी संगठन महामंत्रियों के साथ बैठक होगी. बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी.