नई दिल्ली: नीदरलैंड्स में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने नीदरलैंड्स में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि थोड़ी देर के लिए भूल गया था की मैं नीदरलैंड्स हूं. नीदरलैंड्स में आकर भारत जैसा प्रतीत हो रहा है. हेग सिटी ऑफ पीस के नाम से मशहूर है. हेग दोस्ती का प्रतीक बन गया. यहां की उन्नति में भारतीयों का योगदान रहा. संघर्ष के बीच यह प्रतीक की कहानी है.
पीढ़ियां बदली, परिवेश बदला लेकिन संस्कार नहीं बदले. समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गई. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में आज के दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम आए थे. 12 साल पहले आज के दिन ही लोकसभा चुनाव जीते थे. 16 मई 2014 को पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी. आप लोगों का इतना प्यार मुझे रुकने-थकने नहीं देता. आप लोगों का प्यार कल्पना से परे है.
देश का युवा आज आसमान छूना चाहता है. आपका सुख ही मेरा सुख बना गया.नीदरलैंड्स में पीएम मोदी ने कहा कि भारत का युवा आज ड्रोन बनाना चाहता. हमें बेहतर और तेज विकास चाहिए. आज भारत बड़े सपने देख रहा है. भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनना चाहता. भारत ओलम्पिक का आयोजन करना चाहता है.