नई दिल्ली: पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के बीच हैं. ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने नमस्ते बोलकर अपना संबोधन शुरू किया.
उन्होंने कहा कि 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है. 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं साथ लाया हूं. न्यूजीलैंड आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मुझे पहले भी न्यूजीलैंड आने का मौका मिला. 25-30 साल पहले भी न्यूजीलैंड आया था. उस समय, मुझे तीन चीज़ें तोहफ़े मिले थे जिन्हें मैं भारत वापस ले गया था - यह मफ़लर, एक टोपी और दस्ताने. आज मैं उन चीज़ों में से एक चीज़ इस कार्यक्रम में साथ लाया हूं.
आप जो मफ़लर देख रहे हैं, वह मुझे 25-30 साल पहले न्यूज़ीलैंड के एक व्यक्ति ने तोहफ़े में दिया था. इन सालों में मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया है और आज भी मैं इसका वैसे ही ध्यान रखता हूं, जैसे मैं मेरे लिए आपके प्यार का ध्यान रखता हूं.
भारत-न्यूजीलैंड के रिश्ते बेहद मजबूत हैं. भारत-न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें, दोस्ती, कमिटमेंट है. अवसरों से भरा पूरा समंदर हमारे साथ है. पाने को बहुत कुछ है, हम जानते हैं कि सफल होंगे. मुझे इस यात्रा पर पूरा भरोसा है. इच्छाशक्ति का नीला आसमान भी हमारे साथ है.