दुनिया अनेक संकटों से गुजरी, मनीला में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, हमारे पास सामर्थ्य भी, संकल्प भी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिलीपींस दौरे का आज दूसरा दिन हैं. मनीला में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया अनेक संकटों से गुजरी है. दुनिया को शांति, स्थिरता की जरूरत है. भारत-आसियान दुनिया की चौथी आबादी है. हमारे पास सामर्थ्य भी, संकल्प भी है. आपसी साझेदारी मजबूत हुई. साझेदारी, डिफेंस के नए आयाम गढ़ रहे है. डिजिटल, स्पेस क्षेत्र में भी नए आयाम गढ़ रहे है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ASEAN की सफल अध्यक्षता और भारत के देश समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मैं राष्ट्रपति मार्कोस को बधाई और धन्यवाद देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि आज ASEAN नेताओं के साथ ये मेरा 13वां संवाद है. पिछले वर्षों में एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत के आसियान संबंधों को नई गति और नई गहराई दी है. हमारी साझेदारी अब साझी संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर्स में नए आयाम प्राप्त कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से अब तक हमने पीपल-टू-पीपल टाइ मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं. लगभग 250 त्वरित प्रभाव परियोजनाओं का उद्घाटन किया है और 10,000 से अधिक कैपेसिटी बिल्डिंग स्कॉलरशिप दी हैं. आज भारत और आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स और बढ़ता पर्यटन भी हमारी निकटता का प्रमाण है.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें