नई दिल्ली : पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना हो गए हैं. आज से पीएम मोदी 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पेरिस के विवाटेक समिट में भारत के नवाचार और विकास मॉडल को दुनिया के सामने रखेंगे.
पीएम मोदी फ्रांस में नीस, ओबियन और राजधानी पेरिस सहित तीन शहरों का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत के वैश्विक संबंधों व रणनीतिक साझेदारियों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
पीएम मोदी की भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, नवाचार, AI और वैश्विक मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता में अहम चर्चा होगी. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय समीक्षा बैठक और भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ अहम वार्ता होगी.