नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 देशों के दौरे पर रवाना हुए. UAE, नीदरलैंड्स, स्वीडन, इटली और नॉर्वे के दौरे पर रवाना हुए. प्रधानमंत्री मोदी 20 मई तक विदेश दौरे पर रहेंगे. खाड़ी और यूरोप देशों के साथ संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी.
आपको बता दें कि आज से प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा पर है. पहला पड़ाव UAE, ऊर्जा सुरक्षा और निवेश पर बड़ी चर्चा होगी. पश्चिम एशिया संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बीच पीएम का दौरा भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है. तेल-गैस सप्लाई,व्यापार,निवेश,रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी.
पीएम मोदी स्थानीय समय के मुताबिक करीब 11 बजे अबू धाबी पहुंचेंगे. पीएम UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात करेंगे. इस दौरान कुछ अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. UAE कच्चे तेल और LNG सप्लाई में भी भारत का बड़ा साझेदार है. LPG जरूरतों का करीब 40 फीसदी हिस्सा भी UAE से ही आ रहा है.