पीएम मोदी ने बंगाल को दी 18,680 करोड़ की सौगात, बोले- निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा, TMC के अत्याचारियों को छोड़ेंगे नहीं

पीएम मोदी ने बंगाल को दी 18,680 करोड़ की सौगात, बोले- निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा, TMC के अत्याचारियों को छोड़ेंगे नहीं

कोलकाताः कोलकाता में पीएम मोदी की रैली हुई. बंगाल को 18,680 करोड़ की सौगात दी. पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल देश को दिशा देता है. नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज चुका है. निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा. कुर्सी जाते देख निर्मम सरकार बौखलाई हुई है. 

बंगाल के असली चोर को जनता जानती है. सत्ता में आने पर चुन चुनकर हिसाब लिया जाएगा. बंगाल में फिर से कानून का राज होगा. TMC के अत्याचारियों को छोड़ेंगे नहीं. बंगाल से महाजंगलराज का अंत होकर रहेगा. निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 

कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यासः
बंगाल को हजारों करोड़ रुपये की सौगात मिली. कोलकाता से 18,680 करोड़ रुपये की सौगात दी. कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. 6  पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया. सड़क,रेलवे,बंदरगाह,जहाजरानी से जुड़ी परियोजनाएं शामिल है.