नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा शो आयोजित हो रहा है. मेलबर्न में 30 हजार भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये स्वागत शानदार है. अपने मित्र पीएम अल्बनीज का आभारी हूं. मेलबर्न ने मैदान मार लिया है. भारतीयों की वजह से रिश्ते मजबूत हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते ऊंचाई पर हैं. मुझे मेलबर्न वालों से मिलने का इंतजार था. आप लोगों से मुलाकात शानदार और यादगार है. मैं 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आया हूं. मेलबर्न को लोग मिनी इंडिया बोलते हैं. ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर हैं.
आपने भारत में 'भजन क्लबिंग' के नए ट्रेंड के बारे में सुना होगा. इसे हमारी नई पीढ़ी इसे आगे बढ़ा रही है. यहां ऑस्ट्रेलिया में भी, मैंने सुना है कि आपके वीकेंड आस्था और आध्यात्मिकता से भरे होते हैं. चाहे किसी के घर पर भगवान सत्यनारायण की कथा हो, गुरुद्वारे में अरदास हो, बच्चे भांगड़ा या भरतनाट्यम कर रहे हों, हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी का भारत एक विकसित देश बनने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहा है. जब एक सपना पूरा होता है, तो एक नया सपना जन्म लेता है. पहले कहा जाता था कि एक दीया हज़ारों और दीयों को रोशन करता है. आज मैं कहता हूं कि एक सपना दूसरे सपने को जन्म देता है. हज़ारों सपने सामने आते हैं.