नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 दिवसीय फ्रांस-स्लोवाकिया दौरे पर हैं. जी-7 बैठक के लिए फ्रांस पहुंचने पर पीएम मोदी जोरदार स्वागत हुआ. जी-7 देशों की बैठक में भारत समेत ग्लोबल साउथ की आवाज उठाएंगे.
फ्रांस के एवियन में हो रही जी-7 बैठक में भारत 13वीं बार भाग ले रहा. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे. करीब 16 माह बाद मोदी-ट्रंप से मुलाकात में ट्रेड डील हो रही, सहयोग पर बात करेंगे.
आज पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. इस दौरे के दौरान भारत की 114 रफाल विमानों की खरीद पर मुहर लग सकती है. नीस शहर में आयोजित भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन होगा.दोनों देशों के 120 से अधिक स्टार्टअप, निवेशक और तकनीकी कंपनियां हिस्सा लेंगी.