नई दिल्ली : इंस्टाग्राम पर परीक्षा संशोधन बिल को लेकर पीएम मोदी ने वीडियो संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि साथियों, विश्वस्त शिक्षा पद्धति इसके लिए हम एक के बाद एक लगातार कदम उठा रहे हैं. टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो, राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो.
क्यों कि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है. बच्चों के भविष्य को भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है. इन सब को ध्यान में रखते हुए देश व्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है.
टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोगी आवश्यकता हो गई है और साथ-साथ फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग उनको बख्सा नहीं जाएगा. इसलिए कठोर कानूनों की भी जरूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे, जैसा मैंने आपकों वादा किया था.
गत दो दिन संसद के दोनों सदनों ने अधिकतम माननीय सांसदों ने विस्तार पूर्वक चर्चा की है. और आज दोनों सदनों ने इस कठोर कानूनों वाले प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है. अब विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में जाने में एक महत्वपूर्ण काम पूर्ण हुआ है.
काम आगे भी चलता रहेगा, हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे. इस विश्वास के साथ साथियों आईए हम सब मिलकर विकसित भारत के स्वप्न को पूर्ण करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चले. बहुत-बहुत धन्यवाद.