नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केरल दौरे पर हैं. पलक्कड़ में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को जय केरलम् से अपने की भाषण की शुरुआत की.पीएम मोदी ने कहा कि केरलम् में अलग ही माहौल है. केरल बदलाव का संदेश दे रहा है.
NDA की बढ़ती लोकप्रियता, BJP पर लोगों का बढ़ता भरोसा, आज आपका उत्साह और समर्थन, इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति. पलक्कड़, यह सब दिखाता है कि केरल का मिजाज अब एक आंदोलन बन गया है. अब केरल के युवाओं को BJP और NDA पर भरोसा है.
अब केरल की महिलाएं BJP और NDA को पसंद करती हैं. अब केरल के किसान BJP और NDA को पसंद करते हैं. इस बदलाव के पीछे केरल की जनता का आशीर्वाद है. इसके पीछे केरल में लाखों BJP कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है. यहां राजनीतिक हिंसा के कारण हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केरल दौरा
-पलक्कड़ में पीएम मोदी की चुनावी सभा
-'जय केरलम् से पीएम मोदी ने की भाषण की शुरुआत'
-'केरलम् में अलग ही माहौल है'
-'केरल बदलाव का संदेश दे रहा है'
-'केरल की जनता को NDA पर भरोसा है'
-'केरल की महिलाओं-युवाओं को NDA-BJP पर भरोसा'