पीएम नरेंद्र मोदी के 'सात' वचन, वचनों की पालना में जुटे बीजेपी नेता, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः अमेरिका - ईरान के बीच जंग के हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के 7 वचन को पूरा करने के लिए बीजेपी नेता भी आगे बढ़ रहे. बीजेपी नेताओं ने दौरों को सीमित करना शुरु कर दिया है.

वैश्विक हालात के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश बेहद अहम है. पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें
सोना कम खरीदे,विदेशी दौरों में कमी,स्वदेशी उत्पाद अपनाएं,खान-पान में बदलाव और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन समेत सात वचनों को पीएम मोदी ने सामने रखा है. बीजेपी नेता तो इन बातों को अपना ही रहे है लोगों को भी प्रेरित कर रहे. 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम मोदी के वचनों की पालना में कदम उठाया है. बीजेपी के जनप्रतिनिधियों और प्रमुख नेताओं ने PM मोदी के बताए वचनों की पालना की दिशा में दौरों में कमी कर दी, कार पुलिंग , डीजल पेट्रोल बचाने के उपायों पर अमल शुरु कर दिया है