जयपुर के सबसे VVIP इलाके की बत्ती गुल ! उप मुख्यमंत्री समेत अन्य कई मंत्रियों के आवास में नहीं आ रही बिजली

जयपुर : राजधानी के सबसे VVIP इलाके की बत्ती गुल है. सिविल लाइंस क्षेत्र में करीब आधे घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है. उप मुख्यमंत्री समेत अन्य कई मंत्रियों के आवास में बिजली नहीं आ रही है. मंत्रियों के स्टाफ की तरफ से लगातार अभियंताओं को फोन किए जा रहे हैं. 

एक बार फिर हीरापुरा GSS पर आए तकनीकी फाल्ट से आपूर्ति हुई प्रभावित है. हालांकि, डिस्कॉम अभियंता धीरे धीरे लोड शिफ्ट करके आपूर्ति सुचारू कर रहे हैं. एक सप्ताह में दूसरी बार RVPNL के हीरापुरा GSS में तकनीकी फाल्ट आया था.  इस दौरान मानसरोवर 220 केवी GSS और हीरापुरा 220 GSS से सप्लाई बाधित हुई.

घटना के चलते सिविल लाइन्स जैसे VVIP इलाके के अलावा मानसरोवर, प्रताप नगर, सांगानेर, वैशाली नगर, रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है. भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से उपभोक्ता पसीना-पसीना हो रहे हैं. डिस्कॉम के कॉल सेंटर और अभियंताओं को लगातार फोन किए जा रहे हैं. 

लेकिन आधा घंटा बीतने के बावजूद 50 फीसदी सप्लाई ही "री-स्टोर" हो पाई हैं. आश्चर्य की बात यह की ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पिछले दिनों नाराजगी जता चुके हैं. केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में बिजली गुल होने पर नागर ने सख्त एक्शन लिया. प्रथमदृष्ट्या जिम्मेदार AEN समेत दो कार्मिक निलंबित, SE को चार्जशीट दी गई.

बावजूद इसके हीरापुरा स्थित GSS ने एकबार फिर बढ़ाई उपभोक्ताओं की दिक्कतें समाप्त नहीं हुई. बता दें कि 11 जून को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में भी ऐसा हुआ. जब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रेस से रूबरू हो रहे थे. उस समय भी बिजली गुल हो गई थी. उस समय तो प्रेसवार्ता में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर खुद मौजूद थे. मोदी सरकार के 12 साल पर प्रेसवार्ता थी.