जयपुर में आज प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 का आगाज, राजस्थान-NRR रिश्तों को मजबूत करने की ऐतिहासिक पहल

जयपुर में आज प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 का आगाज, राजस्थान-NRR रिश्तों को मजबूत करने की ऐतिहासिक पहल

जयपुर : वैश्विक प्रवासी राजस्थानियों का संगम. आज ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025’ का भव्य आयोजन होगा. राजस्थान-NRR रिश्तों को मजबूत करने की ऐतिहासिक पहल है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस उद्घाटन सत्र संबोधित करेंगे. 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. 1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडब्रेकिंग होगी.  ''कमिटमेंट इन एक्शन'' कॉफी टेबल बुक का विमोचन होगा. उद्योग जगत के दिग्गज अनिल अग्रवाल, अजय पीरामल और प्रवीर सिन्हा शामिल होंगे. 

प्रवासी राजस्थानियों को मिलेगा बड़ा सम्मान :
समारोह में राजस्थान की विकास यात्रा की झलक 'प्रगति पथ' प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. राइजिंग राजस्थान समिट के बाद कुल 8 लाख करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर आएंगी. प्रवासी राजस्थानियों को बड़ा सम्मान मिलेगा. ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान’ का वितरण होगा. NRRs के साथ ओपन हाउस-निवेश और सहयोग पर सीधा संवाद होगा. ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, माइनिंग के बड़े सेक्टोरियल सत्र होंगे. विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और उद्यमियों के साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी. राजस्थान इनोवेशन, ग्लोबल ट्रेड और सांस्कृतिक कनेक्ट का प्रमुख हब बनेगा. सांस्कृतिक संध्या से समारोह का समापन होगा, घूमर, कालबेलिया और फ्यूजन परफॉर्मेंस होंगी.

प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम:
-सुबह 10 बजे प्रगति पथ पर अतिथियों के आगमन के साथ उद्घाटन
-10:25 से 10:30 बजे उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का स्वागत संबोधन
-10:30 से 10:45 बजे प्रवासी राजस्थानी दिवस पर विशेष फिल्म का प्रदर्शन
-10:45 से 10:55 बजे 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का ग्राउंडब्रेकिंग,कॉफी टेबल बुक रिलीज
-कई विभागों द्वारा महत्वपूर्ण MoUs का होगा आदान-प्रदान
-10:55 से 11:20 बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का संबोधन
-11:20 से 11:25 बजे टाटा पावर के CEO प्रवीण सिन्हा का संबोधन 
-11:25 से 11:30 बजे पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल का संबोधन
-11:30 से 11:35 बजे वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का संबोधन 
-11:35 से 11:50 बजे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का संबोधन
-11:50 से 12:00 बजे प्रवासी राजस्थानी सम्मान समारोह 
-12:00 से 12:30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन
-12:30 से 12:55 बजे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का संबोधन
-12:55 से 12:59 बजे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास देंगे धन्यवाद भाषण