प्रवासी राजस्थानी दिवस : CM की अधिकारियों से वीसी, कहा- राजस्थान सरकार प्रवासियों को मातृभूमि से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध

प्रवासी राजस्थानी दिवस : CM की अधिकारियों से वीसी, कहा- राजस्थान सरकार प्रवासियों को मातृभूमि से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध

जयपुर: प्रवासी राजस्थानी दिवस के मद्देनजर आयोजित vc में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय व केंद्रीय सेवा अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. जो राजस्थानी अधिकारी अन्य राज्यो में कार्य कर रहे हैं. राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग सहित कई क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है.

राइजिंग राजस्थान समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए. 7 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स की ग्राउण्ड ब्रेकिंग पूरी हो गई है. प्रवासी अधिकारी राज्य सरकार और निवेशकों के बीच मजबूत सेतु है. अधिकारियों को उद्यमियों को राजस्थान में निवेश हेतु प्रेरित करने की अपील की. राजस्थान को वैश्विक निवेश गंतव्य बनाने का संकल्प लिया. 

सीएम ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने विश्वपटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है. राजस्थान सरकार प्रवासियों को मातृभूमि से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है. विशेष प्रवासी राजस्थानी विभाग का गठन किया गया है. राजस्थान मूल के अधिकारी उद्यमियों को राजस्थान में निवेश के लिए प्रोत्साहित करें. प्रवासी राजस्थानियों ने विश्वपटल पर अपनी पहचान बनाई है. 

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना की. निवेश अनुकूल वातावरण से उद्यमियों के लिए नई संभावनाएं है. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लगातार सुधार हो रहा है. अधिकारियों ने पर्यटन, इको टूरिज्म, लॉजिस्टिक्स व उद्योगों पर सुझाव दिए. 

अखिल भारतीय सेवा अधिकारी मनोज जोशी, विवेक भारद्वाज, बाबूलाल मीणा, अंजू शर्मा, ओपी गुप्ता, तन्मय कुमार, सुनील पालीवाल, नरेश पाल गंगवार सहित विभिन्न अधिकारियों व विभिन्न केन्द्रीय सेवा अधिकारियों ने अपने सुझाव दिए.  बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे.