अब गांवों में प्रति परिवार सालाना 1200 रुपए टैक्स लेने की तैयारी, 5 करोड़ की आबादी आएंगी इस दायरे में

अब गांवों में प्रति परिवार सालाना 1200 रुपए टैक्स लेने की तैयारी, 5 करोड़ की आबादी आएंगी इस दायरे में

जयपुरः अब गांवों में प्रति परिवार सालाना 1200 रुपए टैक्स लेने की तैयारी है. 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में 5 करोड़ की आबादी इस दायरे में आएंगी. नए नियम 16वें वित्त आयोग ने गांवों के विकास के लिए मिलने वाले फंड को लेकर लागू किए. अब जो पंचायतें अपने स्तर पर टैक्स और यूजर चार्ज वसूल कर खुद की कमाई नहीं बढ़ाएंगी. खुद की कमाई नहीं बढ़ा पाने वाली पंचायत की परफॉर्मेंस ग्रांट रोक दी जाएगी. नए नियमों की जिला परिषद CEO, पंचायत समितियों के BDO को गाइडलाइन भेजी जा रही है. 

उधर पंचायत समितियों को भी फंड तब मिलेगा जब ग्राम पंचायतें पात्र होगी. इलाके की कम से कम 75% ग्राम पंचायतें ग्रांट के लिए पात्र हो जाएंगी. यानी की पात्र नहीं होने पर ग्राम पंचायतों की ग्रांट में 20% कटौती का प्रावधान होगा. गांवों में आवासीय व्यावसायिक भवनों पर लगने वाला टैक्स,सार्वजनिक स्ट्रीट लाइट,
सफाई और कचरा प्रबंधन के नाम पर लगने वाला टैक्स शामिल होगा. मेलों, हाट-बाजारों,प्रदर्शनियों आदि पर लगने वाले स्थानीय टैक्स, यूजर चार्ज शामिल है.