नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. सभी टीमें अपनी अपनी रणनीति में जुट गई है. इसी में बीच टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन रखने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने नए कोच का ऐलान किया है नए कोच के रूप में फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम का एलान किया है. गांगुली ने हेमंग बदानी को रिप्लेस किया है,
इसके साथ ही सभी टीमों के हेड कोच के नाम कन्फर्म हो गए है. हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने नए हेड कोच के नाम का एलान किया, उन्होंने जहीर खान को इस पद पर नियुक्त किया. जहीर खान ने स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस किया है. इसके साथ ही अब सभी टीमों के हेड कोच के नाम कन्फर्म हो गए. ऐसे में बहुत कम संभावना है कि कोई टीम इसमें बदलाव करेगी.
सभी टीमों के कोचः
राजस्थान रॉयल्स- कुमार संगाकारा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- एंडी फ्लावर
चेन्नई सुपर किंग्स- जहीर खान
दिल्ली कैपिटल्स)- सौरव गांगुली
गुजरात टाइटंस- आशीष नेहरा
मुंबई इंडियंस- महेला जयवर्धने
सनराइजर्स हैदराबाद- डेनियल विटोरी
कोलकाता नाइट राइडर्स- अभिषेक नायर
लखनऊ सुपर जायंट्स- जस्टिन लैंगर
मुंबई इंडियंस- महेला जयवर्धने
पंजाब किंग्स- रिकी पोंटिंग
ये भारतीय कोचः
वहीं हेड कोच की फेहरिस्त पर नजर डाले तो खास बात ये है कि इसमें से सिर्फ चार कोच ही भारतीय है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जहीर खान, दिल्ली कैपिटल्स के लिए सौरव गांगुली, गुजरात टाइटंस के लिए आशीष नेहरा और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अभिषेक नायर शामिल है. बता दें कि अब सभी टीमों का फोकस आने वाले ऑक्शन पर है जहां कौनसी टीम किस खिलाड़ी पर दांव खेलती है ये देखने वाली बात होगी.