जयपुरः निकाय चुनावों के बाद अब पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू की है. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की घोषणा जल्द होने के संकेत है. पंचायतीराज चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर निर्देश दिए गए है. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होगी.
जिला निर्वाचन अधिकारियों को आचार संहिता संबंधी सूचनाएं आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए है. आयोग ने आचार संहिता की पालना के लिए 24 से 72 घंटे की समय-सीमा तय की है. सरकारी संपत्ति के विरूपण की सूचना 24 घंटे में देनी होगी. सरकारी भवनों के दुरुपयोग और शिकायतों की निगरानी की रिपोर्ट भी 24 घंटे में. सार्वजनिक संपत्ति के विरूपण और सार्वजनिक स्थान के दुरुपयोग की रिपोर्ट 48 घंटे में, निजी संपत्ति के विरूपण की रिपोर्ट 72 घंटे में और विकास/निर्माण संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी 72 घंटे में देनी होगी.
पंचायतीराज संस्थाओं की मतदाता सूचियों को निरंतर अपडेट करने के निर्देश दिए गए है. नगरीय निकाय चुनाव के बाद प्राप्त होने वाले नाम जोड़ने के आवेदनों की गहन जांच के निर्देश दिए गए है. पंचायत चुनाव की लोक सूचना जारी होने से 10 दिन पहले तक प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा. उम्र अधिक होने वाले आवेदकों के नाम की नगरीय निकाय मतदाता सूची में भी जांच होगी. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश-जांच के बाद ही आवेदनों का निस्तारण करें. निस्तारित प्रकरणों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए गए है. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए है.