UCC को लेकर प्रेस वार्ता, मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा- विवाह ही नहीं... लिवइन के लिए भी होगा कानून, लैंगिक समानता हर व्यक्ति की मांग

जयपुरः UCC को लेकर मंत्री जोगाराम पटेल और मंत्री जवाहर सिंह ने प्रेस वार्ता की. कहा कि UCC का कानून लाने की तरफ राज्य सरकार ने कदम बढ़ाया. नीति निर्देशक तत्वों का संविधान में वर्णन है. सरकारों से अपेक्षा की है कि समान संहिता का क्रियान्वयन करें. इसी के तहत राजस्थान सरकार ने भी कदम बढ़ाया. समान नागरिक संहिता राजस्थान में लागू होगी. प्रदेश और देश के सारे नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए. चाहे वह विवाह और अन्य से संबंधित है. उन सबके स्थान पर एक कानून लाया जाए. मुस्लिम लॉ आदि कानून समाप्त करके UCC लागू हो जाएगा. 

समान नागरिक संहिता राजस्थान में लागू होगी. समान नागरिक संहिता के साथ लैंगिक समानता भी लागू होगा. मुस्लिम लॉ में पुरुष का हक महिला से ज्यादा है. यह कानून समाप्त होगा. बहु विवाह समाप्त होंगे, लीव इन का रजिस्ट्रेशन करना होगा. विशेषज्ञों की कमेटी बना दी है. कानून बनाने के लिए रिटायर्ड जज SC रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में कमेटी का गठन हुआ. शत्रुघ्न सिंह,बसंत,रामस्वरूप अग्रवाल कमेटी के सदस्य. उत्तराखंड में सबसे पहला कानून बना. अन्य राज्यों में कानून बना है. कमेटी सभी कानूनों का अध्ययन करेगी. सभी वर्गों की जानकारी और सहमति ली जाएगी. भारत के एक भाग गोवा में पहले से ही यह लागू था. 

कमेटी की अलग वेबसाइट होगीः
मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि 14 अप्रैल 2026 में राजस्थान सरकार ने निर्णय लिया था. कमेटी की अलग वेबसाइट होगी. कैबिनेट में पारित करके विधानसभा में जायेगा और फिर कानून बनेगा. कमेटी का गठन 6 मई को 2026 में हुआ. कमेटी विशेषज्ञों से चर्चा करेगी. हमने टाइमलाइन नहीं दी लेकिन हम इसी साल तक ही इसकी रिपोर्ट की अपेक्षा कर रहे. पूर्व की सरकार ने इस बारे में नहीं सोचा. जनभावनाओं के हित में ही हो. 

सभी वर्गों,धर्मों के लोगों के लिए एक ही कानून होगाः
मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि भारत में विभिन्न राज्यों ने इसे लागू किया. राज्य में भी इसे लागू करने की जरूरत महसूस हुई. महिला, पुरुषों के बारे में अलग अलग कानून बने. जिससे महिलाओं के हक का हनन हुआ. इससे यह सवाल हो रहे थे कि भारत एक देश है तो एक ही तरह के कानून होने चाहिए. सभी वर्गों,धर्मों के लोगों के लिए एक ही कानून होगा. इसके लिए सीएम का आभार है. UCC के बाद प्रदेश को नई दशा और दिशा मिलेगी. 

राजस्थान के लिए सबसे अच्छा इस मसौदे में होगाः
UCC हर व्यक्ति की मांग, लैंगिक समानता हर व्यक्ति की मांग. किसी कानून के बारे में राज्यों के कानून का अध्ययन नॉलेज बढ़ाने के लिए है. राजस्थान के लिए सबसे अच्छा इस मसौदे में होगा. अन्य धर्मों में भी समाज के विकास सोचने वाले लोगों ने चर्चा की. विवाह ही नहीं, लिवइन के लिए भी कानून होगा. जनजातीय क्षेत्रों के लिए अलग नहीं रखा है. लेकिन उनकी धर्म, संस्कृति का सम्मान रख रहे हैं.      

मंत्री जवाहर सिंह ने अशोक गहलोत पर पलटवार किया. कहा कि उनकी सरकार होटलों में बंद रही. जबकि हम जनता के बीच जाकर समाधान कर रहे. अशोक गहलोत प्रायश्चित करें. मस्जिदें तोड़ने को लेकर जोगाराम पटेल ने कहा कि बॉर्डर एरिया की तय सीमा में निर्माण हुआ है तो वह टूटेगा. क्योंकि सुरक्षा के लिए वह खतरा होगा.