पांचना बांध से जल वितरण को लेकर धरना प्रदर्शन का मामला, 3 दिन से चल रहे प्रदर्शनों को कर दिया खत्म

करौली: करौली के हिंडौन सिटी से पाचना बांध विवाद से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. पाचना बांध से जल निकासी विवाद में प्रशासन की समझाइश के बाद सहमति बनी. 3 दिन से चल रहे प्रदर्शनों को खत्म कर दिया गया. पुलिस-प्रशासन एवं राजनीतिक समझाइश के बाद लगभग सभी रास्ते सुचारू हुए. हिंडौन-गंगापुर, हिंडौन-करौली एवं हिंडौन-महवा मार्ग अब सुचारू होने लगा. एहतियात के तौर पर प्रशासन ने रात 12 बजे से इंटरनेट सेवा भी बंद की हुई है. 

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों के बाद रात 12 बजे से इंटरनेट सेवा बंद है. हालांकि हर स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है. आपको बता दें कि पांचना बांध विवाद के बाद इंटरनेट सेवा बंद हुई. आगामी रात्रि 12 बजे तक क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद रहेंगी. भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने आदेश जारी किए. आज रात्रि 12:00 बजे से क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद है. सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर लगाम लगाने के कारण इंटरनेट सेवा बंद की गई है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अफवाहों और अनर्गल टिप्पणियों के मद्देनजर इंटरनेट बंद किया गया. वजीरपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास तहसील क्षेत्र में मध्य रात्रि से इंटरनेट सेवा बंद है.

आपको बता दें कि पूरी रात तलाशी गई समाधान की राह तो सुबह की भोर में रास्तों पर सफर शुरू हुआ. जाम खुले और जन जीवन सामान्य होने लगा. पांचना बांध का पानी कमांड क्षेत्र की नहरों में खोलने को लेकर धरने प्रदर्शन का मामला है. पूरी रात गंगापुर सिटी मिनी सचिवालय में चली बैठक के बाद सुखद खबर आई. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने समझाइश की. शासन सचिव कृष्ण कुणाल, ADG बीजू जॉर्ज जोसफ, DC नलिनी कठोतिया मौजूद रही. 

IG कैलाश चंद बिश्नोई,कलेक्टर कानाराम, SP ज्येष्ठा मैत्रेयी मौजूद रही. कुंसाय और टोडूपुरा क्षेत्र में चल रहे धरने के किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे. बांध से खोले गए गेटों के बाद सामने आई चुनौतियों को  किसानों के समक्ष रखा. गेटों के युद्ध स्तर पर किए जा रहे दुरुस्तीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से समझाया. कुल मिलाकर आंदोलनरत किसान सरकार और प्रशासन के पक्ष से संतुष्ट हो गए. अल सुबह दोनों मंत्री पहुंचे जाम स्थल पर और जाम को खुलवाया गया.