पुणे में कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े खूनी वारदात! हत्या के आरोपी को हमलावरों ने उतारा मौत के घाट, काट डाले हाथ

पुणे में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है. जहां अदालत में कानूनी कार्यवाही के लिए पहुंचे 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मंदार मारुति किवले के रूप में हुई है. बताया जा रहा है चार से पांच हमलावरों ने अदालत परिसर के सामने उस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने आरोपी पर पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर गोली मार दी.
विस्तार में

महाराष्ट्रः पुणे में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है. जहां अदालत में कानूनी कार्यवाही के लिए पहुंचे 35 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मंदार मारुति किवले के रूप में हुई है. बताया जा रहा है चार से पांच हमलावरों ने अदालत परिसर के सामने उस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने आरोपी पर पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर गोली मार दी. 

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक फुटपाथ पर पड़ा दिखाई दे रहा है और कुछ हमलावर उस पर धारदार हथियार से हमला करते नजर आ रहे हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटरों पर सवार होकर फरार हो गए.

चार दिन पहले ही जेल से आया था बाहरः
पुलिस के मुताबिक मंदार किवले खुद भी हत्या के एक मामले में आरोपी था. 20 अप्रैल 2025 को पुणे के संतोषनगर-कात्रज इलाके में जमीन और पैसों के विवाद को लेकर शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या हुई थी. इसी मामले में मंदार जेल में बंद था. वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. 

लेकिन अदालत में कानूनी कार्यवाही के लिए पहुंचते ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से फरार हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है.