मनीला में QUAD समिट: एक मंच पर मोदी और ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मोदी बहुत मजबूत इंसान हैं

नई दिल्ली: फिलीपींस के मनीला में QUAD देशों के नेताओं की अहम बैठक हुई. इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, शामिल हुए. दो साल बाद हो रही QUAD देशों के नेताओं की इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. खास बात यह रही कि बैठक के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप एक मंच पर नजर आए. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मजबूत इंसान बताया. ट्रंप ने कहा कि मोदी के साथ अमेरिका के रिश्ते बहुत अच्छे हैं. उन्होंने QUAD देशों के साथ अमेरिका के बेहतर संबंधों पर भी जोर दिया.

ईरान को लेकर ट्रंप का सख्त रुख:
बैठक के दौरान ट्रंप ने ईरान को लेकर भी कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही चेतावनी दी कि अगर वॉशिंगटन पर कोई खतरा आता है तो ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. 

चीन के साथ मतभेदों पर भी बोले ट्रंप:
ट्रंप ने चीन के साथ अमेरिका के संबंधों और मतभेदों को लेकर कहा कि इन मुद्दों को अच्छी तरह से संभाला गया है. 

पुतिन के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के भी संकेत:
ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक की संभावना के भी संकेत दिए हैं. 

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें