जयपुर में बारिश का दौर जारी, कई दिनों बाद बदला-बदला नजर आ रहा सुबह का नजारा

जयपुर : राजधानी जयपुर में बारिश का दौर जारी है. कई दिनों बाद सुबह का नजारा बदला-बदला नजर आ रहा है. शहर के अधिकतर इलाकों में बारिश हो रही है. कहीं धीमी तो कहीं तेज गति से बारिश हो रही है. दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है. अलसुबह से हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भरा है.

जयपुर जिले में बारिश का आंकड़ा जारी :
जयपुर जिले में बारिश का आंकड़ा जारी किया है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया है. तुंगा में 65 MM, सांगानेर में 35 MM, चाकसू में 46 MM,कोटखावदा में 46 MM, जयपुर शहर में 31 जालसू में 24 MM, बस्सी में 21 और आमेर में 16 MM बारिश दर्ज हुई है.

राजस्थान में बरस रही मानसून की मेहर:
बता दें कि राजस्थान में मानसून की मेहर बरस रही है. चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली- बहरोड़, अलवर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.