जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. प्रश्नकाल के साथ सुबह 11 विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. तारांकित प्रश्नों की सूची में 23 प्रश्न है. अतारांकित प्रश्नों की सूची में 24 प्रश्न है. कृषि विभाग, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग से संबंधित सवाल जवाब होंगे.
सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा होगी. विधायक संदीप शर्मा UDH मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. कोटा शहर स्थित दौलतगंज, रंगबाड़ी और काला तालाब को संरक्षित और पुनर्जीवित करवाने के संबंध में ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं विधायक ललित यादव पंचायती राज मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. खैरथल-तिजारा की पंचायत समिति मुंडावर अंतर्गत ग्राम सोरखा कलां में वर्ष 2020 से जनवरी 2026 के मध्य संपादित विकास कार्यों में कथित अनियमितता से उत्पन्न स्थिति के संबंध में ध्यान आकर्षित करेंगे.
सदन में लगाई जाएंगी याचिकाएं:
सदन में याचिकाएं लगाई जाएंगी. विधायक कल्पना देवी एक याचिका लगाएंगी. कोटा के बोरखेड़ा में कच्चे नालों को पक्का किए जाने के संबंध में याचिका लगाएंगी. विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी बगरू स्थित कनिष्ठ अभियंता कार्यालय बड़के बालाजी को को लेकर एक याचिका लगाएंगी. सहायक अभियंता कार्यालय में क्रमोन्नत करने को लेकर याचिका लगाएंगी.
विधायक हमीर सिंह भायल एक याचिका लगाएंगे. सिवाना उपखंड मुख्यालय पर इनडोर स्टेडियम का निर्माण करने की याचिका लगाएंगे. विधायक छगन सिंह राजपूत एक याचिका लगाएंगे. आहोर में सुचारू ड्रेनेज व्यवस्था के संबंध में याचिका लगाएंगे. विधायक रविंद्र सिंह भाटी एक याचिका लगाएंगे. शिव के ग्राम सोलंकिया में पेयजल समस्या के संबंध में याचिका लगाएंगे.
सदन में बजट पर आज भी बहस रहेगी जारी:
सदन में बजट पर आज भी बहस जारी रहेगी. बजट बहस का आज तीसरा दिन है. कल राज्य सरकार की ओर से बजट पर जवाब पेश किया जाएगा.